Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025:- केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से यहां के गरीब किसानों के लिएमुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। जिसका मकसद किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ ही उन्हें खेती के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध कराना है। कई बार किसानों को खेती को बनाए रखने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है, जिसके लिए किसान कल्याण योजना शुरू की गई है।
इस योजना में कृषि के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करना, किसानों की इनकम में बढ़ोतरी करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। तो इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो अगर आप Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 क्या हैं?
मध्य प्रदेश सरकार भी ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ चला रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को तीन किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जिसमें किसानों को पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के मध्य में, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के मध्य में और तीसरी किस्त दिसम्बर से मार्च के महीने के मध्य में सीधे किसान के खाते में प्रदान की जाती है।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो पहले से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ में पंजीकृत हैं। इससे किसानों को दोगुना लाभ मिलता है। 6 हजार रुपये किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत मिलते हैं जबकि 6 हजार रुपये का लाभ राज्य सरकार की योजना से मिलता है। जिससे किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये का लाभ मिलता है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
दी जाने वाली धनराशि | पहली क़िस्त 2000 रूपये, दूसरी क़िस्त 2000 रूपये |
राज्य का नाम | मध्यप्रदेश |
साल | 2025 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://saara.mp.gov.in/ |
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को अपने कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना का उद्देश्य रहा है
आप लोग जानते हैं कि हमारे राज्य में काफी सारे किसान नागरिक ऐसे हैं जो कृषि क्षेत्र में नुकसान पहुंचने से किसानों आर्थिक स्थिति खराब हो जाती हैं।
इसलिए एमपी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को चलाया गया है इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसान खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। साथ ही, यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ व विशेषताएं
० मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य केवकिसानों की आर्थिक सहायता की जाएगी।
०इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता की राशि ₹4000 प्रति वर्ष दो किस्तों में दिए जाएंगे दिया जाता हे।
० इस योजना के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना से सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।
० यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना होगा।
० मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
० इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाएगा।
०!मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक के अकाउंट में पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए जरूरी पात्रता मापदंड
अगर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ जरूरी पात्रता की जरूरत होगी:-
० इस योजना के लिए आवेदक किसान मूल रुप से मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
० प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किसान पहले से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान के पास भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज होने चाहिए।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
० साथ ही आवेदक किसान किसी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
और न ही आवेदक आयकर दाता होना चाहिए।
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान संस्थागत (सरकारी) ज़मीन धारक नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होगी:-
० आधार कार्ड
० निवास प्रमाण पत्र
० आय प्रमाण पत्र
० रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
० जमीन की खसरा खतौनी
० बैंक अकाउंट डिटेल्स
० पासपोर्ट साइज फोटो यदि।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया
० मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
० इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद अब आपके इसके होम पेज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
० अब ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस किसान कल्याण योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जायेगा।
० अब आपको इस किसान कल्याण योजना के आवेदन फार्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी एवं दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
० इस योजना के आवेदन फार्म में सभी जानकारी एवं दस्तावेजों को अपलोड करने करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
संपर्क का विवरण
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सम्बंधित जानकारी के लिए किसान नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2708242
- राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश,
- वल्लभ भवन – 2, मंत्रालय,
- अरेरा हिल्स, भोपाल,
- मध्य प्रदेश, 462011.
सारांश
इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से न केवल Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 के बारे में बताया बल्कि हमने आपको सही तरीके से आसान भाषा में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन एवं योग्यता पात्रता की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी बता दिए, ताकि आप आसानी से स्वयं से अपना आवेदन कर पाएंगे और लाभ ले पाएंगे –
इस आर्टिकल के अंतिम चरण में हम आपसे यही उम्मीद करते हैं कि आपको यह हमारा आर्टिकल बेहद ही पसंद आया होगा जिसे आप अपने दोस्तों में अपने रिश्तेदारों में इस आर्टिकल को शेयर करेंगे और एक अच्छा सा कमेंट भी करेंगे
FAQ
प्रश्न 1: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से क्या लाभ है?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से तहत हर वर्ष किसना भाई को 4000 रूपये मिलेगे और इसके साथ केंद्र सरकार की तरफ से 6000 रुपये मिलेंगे तो कुल मिलाकर 10 हजार रूपये मिलेंगे.
प्रश्न 2: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
हेल्पलाइन नंबर:-155261 और 011-24300606 है.
लेटेस्ट योजना अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक करे | क्लिक करे |
अन्य पड़े:-