Maiya Samman Yojana 9th Installment 2025: मईया सम्मान योजना की 9 वीं किस्त इस दिन जारी, जाने पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 9th Installment 2025:- झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए
मंईया सम्मान योजना शुरू किया गया है। इस योजना के सरकार 9वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। मईयां सम्मान योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें सरकार हर महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है। हाल ही में, योजना के अंतर्गत तीन किस्तों की राशि यानी कुल 7,500 रुपये महिलाओं के खातों में भेजी गई है, जिससे 38 लाख महिलाओं को लाभ मिला है।

जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की 7,500 रुपये की पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, उनके खाते में इस बार कुल 10,000 रुपये जमा किए जाएंगे। वहीं, जिन्हें पहले ही 7,500 रुपये मिल चुके हैं, उन्हें सिर्फ 2,500 रुपये की राशि प्राप्त होगी। ऐसे में सवाल आता है महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना के अंतर्गत यह राशि कब तक जमा होंगे। तो इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 9th Installment से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 2025 क्या हैं?

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं। पहले मईया सम्मान योजना में 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन जनवरी 2025 से इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।

वर्तमान समय में राज्य की लाखों महिलाएं मईया सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके खाते में पिछली किस्तों की राशि नहीं पहुंची थी। ऐसे में अब सरकार ने ऐलान किया है कि जिन महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त नहीं मिली हैं, उन्हें 9वीं किस्त के साथ 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 9th Installment
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
लाभार्थीझारखंड की योग्य महिलाएं
किस्त की राशि₹2500 प्रति महिला
कुल लाभार्थीअनुमानित लगभग 54 लाख महिलाएं
किस्त जारी करने की संभावित तारीख20 अप्रैल 2025
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Bank Transfer)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 9th Installment Date – मंईया सम्मान योजना का 9वीं किस्त कब तक आएगी?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सहायता योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की राशि दी जाती है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घरेलू खर्च के लिए सहयोग देना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त अप्रैल के तीसरे सप्ताह यानी 20 से 25 अप्रैल 2025 के आसपास महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, यह तारीख परिस्थितियों के अनुसार आगे-पीछे भी हो सकती है, लेकिन सरकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगर आपके खाते में आधार लिंक है, और सभी दस्तावेज सही हैं तो राशि आने में कोई रुकावट नहीं होगी।

किन महिलाओं को लाभ मिलेगा 9 वीं किस्त का लाभ

मईया सम्मान योजना 9 वीं किस्त का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन पात्रता को पूरा करती हैं –

० इस किस्त का लाभ लेने के लिए महिला झारखण्ड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

० इस किस्त का लाभ लेने के लिए महिला का नाम पर राशन कार्ड में होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।

० लाभार्थी महिला पहले से अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है तो उसे लाभ मिलेगा।

० लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है तभी लाभ मिलेंगे।

० यदि आपने अभी तक इस योजना के तहत पंजीकरण नहीं करवाया है, तो आपको इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Status Check कैसे करें

मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-

० सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

० इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको आधिकारिक लॉगिन में जाकर लॉगिन वन पर क्लिक कर देना है।

० फिर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर मईयां सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट में लॉगिन हो जाना है।

० उसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति का विकल्प आ जाता है।

० जैसे ही आप आवेदन की स्थिति पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने आपकी मईयां सम्मान योजना की स्थिति खुलकर आ जाती है।

० इस तरह से बहुत आसानी से आप Maiya Samman Yojana 9th Installment की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

यदि आपको महिला सम्मान योजना की 9वीं किस्त न मिले तो क्या करें?

यदि आपके खाते में 9वीं किस्त की राशि नहीं आती है, तो निम्नलिखित उपाय अपनाएं:

०;डीबीटी स्टेटस चेक करें: बैंक जाकर डीबीटी फॉर्म भरें और इसे सक्रिय करवाएं।

० इसके अलावा वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति जांचें: यदि स्टेटस में “अप्रूव्ड” दिख रहा है, लेकिन पैसे नहीं मिले हैं, तो संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

० हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें: 1800-123-4567 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आमतौर पर 24 से 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जाता है।

सारांश

9 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे सभी बहनों– को हमने इस आर्टिकल मे विस्तार से ना केवल Maiya Samman Yojana 9th Installment के बारे मे बताया बल्कि हमने आपको विस्तार से महिला सम्मान योजना भुगतान स्थित चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया हैं।

ताकि आप आसानी से 9 वीं किस्त की जांच कर सकते हैं। आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।

लेटेस्ट योजना अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक करेक्लिक करे

अन्य पड़े:-

Leave a Comment