Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025:- अगर आप महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जैसा कि आप सभी को पता है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। महिलाओं के लिए यह एक लाभकारी योजना है।
इस योजना के तहत अब तक 13 वीं किस्तें महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है और अब सभी महिलाओं को 14 वीं किस्त आने का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रही है तो आपके लिए आज का यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Mahtari Vandana Yojana 2025 – महतारी वंदन योजना क्या है
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है।
इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को 12 किस्तें मिल चुकी है और अब 13वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। यह किस्त सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। ताकि महिलाएं इस राशि का उपयोग कर अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके और वह किसी पर निर्भर ना रहे।
Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025 – Overview
आर्टिकल का नाम | Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025 |
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | महिला एंव बाल विकास विभाग |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार कर उनको सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | प्रतिमाह वित्तीय सहायता |
14 वीं किस्त तिथि | 9 से 10 अप्रैल 2025 (अपेक्षित ) |
14 वीं किस्त चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025 – महतारी वंदना योजना की 14 वीं किस्त कब तक आएगी?
जैसा कि आपको पता है की इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना द्वारा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाते है। यह राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक सभी महिलाओं को 13 वी किस्तें दी जा चुकी है।
इसकी 13 वीं किस्त जनवरी महीने में 1 तारीख से लेकर 5 तारीख के बीच ट्रांसफर की गई थी और अब 14 वीं किस्त की बारी है। लेकिन हम आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना की 14 वीं किस्त जारी करने को लेकर सरकार द्वारा अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि सभी महिलाओं के खाते में 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
महतारी वंदन योजना के लाभ
० इस योजना द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए मतलब सालाना 12,000 रुपए आर्थिक सहायता दी जाती है।
० इस राशि से महिलाएं अपनी दैनंदिन जरुरते पुरी कर सकती है।
० महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। उन्हें अपनी दैनंदिन जरुरते पुरी करने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
० राज्य की 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
० इस योजना से जो राशि मिलती है वह महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
महतारी वंदन योजना की 14 वीं किस्त के लिए जरूरी पात्रता
यदि आप 14 वीं किस्त का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको निम्न पात्रताओं की जांच कर लेनी चाहिए –
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है।
० आवेदक महिला / लाभार्थी महिला के घर में कोई चार पहिये का वाहन नहीं होना चाहिए (सिर्फ ट्रैक्टर को छोड़कर)
० आवेदन करने वाली महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।
० महिला के परिवार की आय (इनकम) ज्यादा नहीं होनी चाहिए, सालाना इनकम 2.5 लाख अधिक नहीं होनी चाहिए।
० परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
० महिला के पास बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, ताकि किस्त की राशि सीधे उसके खाते में ट्रांसफर की जा सके।
० इसके अलावा महिला के पास आधार कार्ड होना भी अनिवार्य है, जो उसकी पहचान के रूप में काम आएगा।
Mahtari Vandana Yojana 14 th Installment Status Check
० महतारी वंदन योजना की 14 वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।

० वहां आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना है।

० क्लिक करने के बाद आपको महतारी वंदन योजना का लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

० अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
०!जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगें आपके सामने महतारी वंदन योजना की 14 वीं किस्त का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
० आप इस प्रकार आसानी से महतारी वंदन योजना की 8वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana 14 th Installment की लिस्ट चेक कैसे करें
० इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
० वहां जाने के बाद आपको अंतिम सूची पर क्लिक करना हैं।
० क्लिक करने के बाद आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि का चयन करना है।
० फिर आपके सामने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची खुलेगी।
० आप इस प्रकार आसानी से 14 वीं किस्त में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
सारांश
14 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे सभी माताओं – को हमने इस आर्टिकल मे विस्तार से ना केवल Mahtari Vandana Yojana 14 Kist Kab Aayegi 2025 के बारे मे बताया बल्कि हमने आपको विस्तार से महतारी वंदना योजना भुगतान स्थित चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया हैं ।
ताकि आप आसानी से 14 वीं किस्त की जांच कर सकते हैं। आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।
लेटेस्ट योजना अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक करे | क्लिक करे |
अन्य पड़े:-