Bihar Civil Service Protsahan Yojana 2025:- बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू किया गया है जिसका नाम बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना है। इस योजना उन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होने वाला है जो किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस योजना के तहत सभी मेधावी छात्रों को जो तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सरकार द्वारा ₹30,000 से लेकर ₹1,00,000 तक का प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा ताकि इस पैसे से वह अपने एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकें।
क्योंकि ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है फिर भी वह लोग पढ़ाई कर सके। यदि आपकी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं हैं और इस बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको Bihar Civil Service Protsahan Yojana 2025 क्या है, लाभ , उद्देश्य क्या है, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
Bihar Civil Service Protsahan Yojana क्या हैं?
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई गई एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य यूपीएससी (UPSC), बीपीएससी (BPSC) और अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे वे मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की बेहतर तैयारी कर सकें।
बिहार के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के जरिए योग्य उम्मीदवारों को कोचिंग फीस, अध्ययन सामग्री, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए सहायता दी जाती है। बिहार सरकार की इस पहल से युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे राज्य से अधिक से अधिक अभ्यर्थी यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफल हो सकें।
Bihar Civil Service Protsahan Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Bihar Civil Service Protsahan Yojana |
राज्य | बिहार राज्य |
उद्देश्य | विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | UPSC/BPSC |
योग्यता | बिहार का निवासी, UPSC/BPSC |
प्रोत्साहन राशि | ₹30 हजार रूपये से लेकर 1 लाख रूपये तक |
महत्वपूर्ण तिथियां | परीक्षा पास करने के 45 दिन के अंदर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://bcebconline.bihar.gov.in/ |
Bihar Civil Service Protsahan Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के जरिए योग्य उम्मीदवारों को कोचिंग फीस, अध्ययन सामग्री, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के लिए सहायता दी जाती है।
बिहार सरकार की इस मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे राज्य से अधिक से अधिक अभ्यर्थी यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफल हो सकें।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता
क्र.सं. | प्रतियोगी परीछा का नाम | आयोजक संस्था | प्रोत्साहन राशि (रुपये में) |
1 | सिविल सेवा | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹1,00,000 |
2 | भारतीय अभियंत्रण सेवा | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000 |
3 | भारतीय आर्थिक सेवा | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000 |
4 | संयुक्त भूविज्ञान परीछा | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000 |
5 | भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service) | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | ₹75,000 |
6 | बिहार राज्य स्तरीय Civil Seva परीक्षा | राज्य सरकार | ₹50,000 |
7 | बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) | बिहार लोक सेवा आयोग | ₹50,000 |
8 | बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा Ayojit Civil Seva Exam | BPSC | ₹50,000 |
9 | Central Armed Police Force | UPSC | ₹50,000 |
10 | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना अकादमी परीक्षा | UPSC | ₹50,000 |
11 | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो | UPSC | ₹50,000 |
12 | संयुक्त रक्षा सेवा | संघ लोक सेवा आयोग | ₹50,000 |
13 | भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाएँ | रेलवे भर्ती बोर्ड | ₹30,000 |
14 | Combined Graduate Level Exam | कर्मचारी चयन आयोग | ₹30,000/- |
15 | भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद हेतु परीक्षा | भारतीय जीवन बीमा निगम | ₹30,000/- |
16 | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा | बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान | ₹30,000/- |
17 | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड-बी अधिकारी पद हेतु चयन परीक्षा | भारतीय रिजर्व बैंक | ₹30,000/- |
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ व विशेषताएं
० आर्थिक सहायता: छात्रों को ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की सहायता मिलेगी।
० विभिन्न परीक्षाओं के लिए लागू: UPSC, BPSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA, CDS जैसी परीक्षाओं के लिए मान्य।
० सीधा बैंक खाते में राशि: राशि छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
० एकमुश्त प्रोत्साहन राशि: यह सहायता राशि पूरी एक बार में दी जाएगी।
० सामाजिक विकास: योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए जरूरी पात्रता मापदंड
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित पात्रता मापदंड शर्तों को पूरा करना होगा:
० इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
० छात्र का चयन अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) श्रेणी में होना चाहिए।
०!छात्र ने योजना से संबंधित किसी प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की हो।
० आवेदक किसी अन्य सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
० इस योजना का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा, दोबारा आवेदन मान्य नहीं होगा।
० छात्र को परीक्षा परिणाम जारी होने के 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
० आधार कार्ड
० निवास प्रमाण पत्र (बिहार सरकार द्वारा जारी)
० जाति प्रमाण पत्र (EBC श्रेणी के लिए मान्य)
० प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड और रिजल्ट
० बैंक पासबुक की कॉपी
० रद्द किया गया चेक (जिसमें आवेदक का नाम हो)
० पासपोर्ट साइज फोटो
० स्वहस्ताक्षरित आवेदन पत्र
० सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी यदि।
मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की आवेदन प्रक्रिया
० सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

० इसके बाद आपको वेबसाइट पर जाकर “मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना” का विकल्प चुनना होगा।
० उसके बाद सभी अपना “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करना होगा।
० पंजीकरण हो जाने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
० अब लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
० आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
नोट – वर्तमान में इस वर्ष के लिए बिहार
सिबिल सेवा प्रोत्साहन योजना की तिथि समाप्त हो चूकी है। आने वाले समय में जैसे ही इसके सन्दर्भ में को अपडेट आता है, तो हम यहां पर इसकी सूचना दे देंगे। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि समय समय पर बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन की आधिकारिक वेबसाइट अपर विजिट करते रहें।
सारांश
तो आप सभी बिहार के सभी स्टूडेंट इस आर्टिकल में हमने पूरे विस्तार से न केवल Bihar Civil Service Protsahan Yojana 2025 के बारे में बताया बल्कि हमने आपको इस योजना में कैसे आवेदन करना है, क्या दस्तावेज क्या क्या लगेगा , कौन कौन लोग आवेदन कर सकते हैं, सभी जानकारी बताए, हमें उम्मीद है आपको ये आर्टिकल बेहद ही पसंद आया होगा अगर आपको मेरा आर्टिकल अच्छा लगा है, तो आप इसे अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें लाइक करें कमेंट करें धन्यवाद |
लेटेस्ट योजना अपडेट पाने के लिए यहाँ क्लिक करे | क्लिक करे |
अन्य पड़े:-